अलीगढ़

तीसरा नोटिस उड़ाएगा इन शिक्षकों के होश, होगी बर्खास्तगी

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक-एक हफ्ते के अंतराल पर फर्जी शिक्षकों को दो नोटिस जारी कर चुके हैं
2 min read
Nov 29, 2017
Primary ka master
Primary ka master

अलीगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बीएड की फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने वालों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विभाग द्वारा एक-एक हफ्ते के अंतराल पर फर्जी शिक्षकों को दो नोटिस जारी कर चुके हैं, अब तीसरे नोटिस के बाद शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जानी है, लेकिन उससे पहले शासन ने इस बीच नोटिस जारी करने का नया प्रोफार्मा जारी कर दिया है। अब इस नए प्रोफार्मा में फर्जी शिक्षक का जिला, पद, नियुक्ति तिथि, पता, फर्जी दस्तावेज आदि का पूरा ब्योरा भरकर नोटिस दिया जाएंगे।

फर्जी शिक्षकों की सूची तैयार
डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से बीएड की फर्जी डिग्री व मार्कशीट के नंबरों में हेरफेर कर तमाम अभ्यर्थियों ने शिक्षक की नौकरी पाई थी। एसआईटी की जांच में यह खुलासा हुआ। अलीगढ़ में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 84 फर्जी शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी शिक्षकों का वेतन पहले ही रोका जा चुका है। कारण बताओ नोटिस का नया प्रोफार्मा जारी हुआ है, उस पर फिर से नोटिस दिया जाएगा। ऐसा न होता तो दिसंबर के पहले हफ्ते में ही फर्जी शिक्षक बर्खास्त हो जाते।


तेज हुई धड़कनें
वहीं तीसरा नोटिस मिलने से पहले इन शिक्षकों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं। शिक्षक परेशान हैं, समझ नहीं आ रहा है, कि जवाब क्या दें। दो नोटिसों के बाद इन शिक्षकों ने खूब हाथ पैर मारे, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। अब तीसरे नोटिस से पहले ये शिक्षक चाहते हैं, कुछ ऐसी जुगाड़ मिल जाए, जिससे कम से कम नौकरी तो बच जाए, या नौकरी बचाने के लिए कुछ समय मिल जाए। बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ने नए प्रोफार्मा पर जल्द ही इन शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

Published on:
29 Nov 2017 11:06 am
Also Read
View All
‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

‘गुमशुदा भाजपा विधायक, 9 साल से लापता’ MLA अनिल पाराशर कौन हैं? अलीगढ़ में लगे फोटो के साथ पोस्‍टर, जानिए पूरा मामला

Aligarh Athlete: कौन हैं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह? 10,000 मीटर में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने, पत्नी बोलीं- पूरे गांव में जश्न, देश का बढ़ाया मान

Aligarh Murder Case: प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, दो दिन तक बेड के नीचे छिपाए रखा शव