अलीगढ़

500 मोबाइल 1000 सिम, 5 राज्यों में 50 हजार लोगों से ठगी, जानिए किस तरह एक किसान का बेटा बना महाठग

किसान के इंजीनियर बेटे ने कोरोना संक्रमण काल में नौकरी लगवाने के नाम पर देश की सबसे बड़ी ठगी की। ठगी के मास्टर माइंड इंजीनियर को ओडिशा की ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया। उसने करीब 50 हजार लोगों को ठगा।
2 min read
Jan 02, 2023
500 मोबाइल 1000 सिम, 5 राज्यों में 50 हजार लोगों से ठगी, जानिए किस तरह एक किसान का बेटा बना महाठग
50 से अधिक लोगों का कॉल सेंटर, 15 हजार रुपये सैलरी

किसान के इंजीनियर बेटे की नौकरी कोरोना संक्रमण काल में चली गई। इसके बाद उसने नौकरी देने का गैंग खड़ा किया। दो साल में इंजीनियर ने देश के कई राज्यों में करीब 50 हजार लोगों से करोड़ों की ठगी कर डाली। ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जमालपुर से गिरफ्तार किया है। गैंग ने अब तक पांच राज्यों में 50 हजार से अधिक लोगों से ठगी की है। ओडिशा पुलिस उसे यहां से वारंट के आधार पर गिरफ्तार करके ले गई है।

ओडिशा ईओडब्ल्यू टीम गिरफ्तारी वारंट लेकर अलीगढ़ पहुंची। जहां अधिकारियों से मुलाकात कर सिविल लाइंस जमालपुर हमदर्द नगर-ए, गोल मार्केट के 25 वर्षीय जफर अहमद पुत्र रज्जाक अहमद की गिरफ्तारी में मदद मांगी। टीम ने बताया कि इस युवक ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का खास सदस्य है।



कोरोना लॉकडाउन में गई नौकरी तो बना लिया गैंग
2020 में कोरोना लॉकडाउन काल में सक्रिय हुए इस गैंग ने ओडिशा, गुजरात, कनार्टक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के बेरोजागारों को निशाना बनाया। माना जा रहा है कि इस गैंग ने 50 हजार से अधिक लोगों को ठगा होगा। पकड़ा गया जफर पेशे से सिविल इंजीनियर है। शुरुआती पूछताछ में उसने स्वीकारा कि इस गैंग में इंजीनियर शामिल हैं। यह लोग 50 से अधिक लोगों का अपना कॉल सेंटर चलाते हैं। जिन्हें 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता था।



100 से अधिक बैंक खाते और 500 से अधिक मोबाइल प्रयोग
गैंग ने अब तक 1 हजार से अधिक सिम , 500 से अधिक मोबाइल, 100 से अधिक खच्चर बैंक खातों का प्रयोग किया है और यह उन खातों से जनसेवा केंद्र के जरिये रुपये निकालकर प्रयोग में लेते थे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने स्वीकारा कि ओडिशा पुलिस टीम ने मदद मांगी थी।

Published on:
02 Jan 2023 06:21 pm
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले