अलीगढ़

अलीगढ़ में बारिश से भारी तबाही, मकान की छत गिरने से 6 लोग घायल

Aligarh: अलीगढ़ में एक मकान की छत गिरने से 7 लोग घायल हो गए। वहीं, भारी बारिश की वजह से डीएम ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
2 min read
Sep 12, 2024
aligarh

Aligarh: यूपी के अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत 6 लोग मलबे में दब गए। यह मामला टप्पल थाना इलाके के जैदपुरा गांव का है।

बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह जैदपुरा गांव में स्थित एक दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। इस हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं समेत 6 लोग मलबे में दब गए। हादसे के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

पुलिस ने हादसे के बाद मलबे में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर गई थी। घटना के समय सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। बाद में सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जिले में आज सभी स्कूल बंद करने के आदेश

जैदपुरा निवासी सद्दाम ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास ये हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच भारी बारिश की आशंका के चलते डीएम ने गुरुवार (12 सितंबर 2024) को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक गुरुवार को जिले के स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

Updated on:
12 Sept 2024 11:53 am
Published on:
12 Sept 2024 11:53 am
Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद