अलीगढ़

बालू माफिया ने किया एसीएम पर ट्रक चढ़ाकर हत्या का प्रयास, देखें वीडियो

अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) अनिल कुमार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। वह बाल-बाल बच गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
2 min read
Jun 16, 2018
truck
truck

अलीगढ़। बिना ठेका उठे ही नुमाइश मैदान में खड़े होने वाले बालू और बदरपुर के ट्रकों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 50 से अधिक ट्रकों के चालान काटे गए। इस दौरान कुछ चालकों ने ट्रक लेकर भागने की भी कोशिश की। मौके पर पीछा करने गए अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) अनिल कुमार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। वह बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ एसीएम ने बन्ना देवी थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दी है।

यह भी पढ़ें

तीन करोड़ में उठा था ठेका

नुमाइश मैदान में खड़े होने वाले बालू-बदरपुर के ट्रकों के लिए हर साल ठेका उठता है। पिछले साल तीन करोड़ से अधिक में ठेका उठा था। अवैध वसूली की शिकायतों के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। लेकिन, ट्रकों का मैदान में खड़ा होना जारी है। प्रशासन ने इसके लिए तीन बार टेंडर कराए। जब बिना पैसे के ही ट्रक खड़े हो रहे थे, तो फिर कोई ठेका लेने वाला भी नहीं आया। इस पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया।

यह भी पढ़ें

50 से अधिक ट्रक कब्जे में लिए

एसीएम प्रथम अनिल त्रिपाठी, एसीएम द्वितीय शिव कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं परिवहन विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई । यह टीम नुमाइश मैदान में पहुंची । टीम के यहां पहुंचते ही चालकों में खलबली मच गई। मैदान में खड़े 50 से अधिक ट्रकों को टीम ने कब्जे में ले लिया। सभी के चालान काट दिए । इसके साथ कुछ चालक अपने ट्रक लेकर भागे भी। एसीएम प्रथम अनिल त्रिपाठी ने कार से इनका पीछा किया। इस दौरान सारसौल चौराहे के निकट एक ट्रक चालक से एसीएम की कार को ओवरटेक कर ट्रक चढ़ाने की कोशिश भी की। सौभाग्य से वे बच गए। चालक सड़क पर ही ट्रक छोड़ कर भाग गया। बन्ना देवी थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर बिना अनुमति के ट्रकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें

Published on:
16 Jun 2018 08:52 am
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले