
अलीगढ़। बहू से परेशान सास ने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर कमिश्नर से शिकायत की है। पीड़ित सास ने कहा कि उसके बेटे की शादी डेढ़ साल पहले सासनी की रहने वाली सोनी से हुई थी। शादी के बाद से ही बहू की बड़ी-बड़ी मांगें थीं। अब बहू के नखरों से सास परेशान हो गई है। परेशान नारायणी देवी ने कलेक्ट्रेट में कमिश्नर सुभाष शर्मा से अपनी बहू की शिकायत की है।
कमिश्नर से की शिकायत
नारायणी देवी ने कहा कि उसका पुत्र कम पैसा कमाता है और बहू सोनी स्टैंडर्ड रहन सहन चाहती है। नारायणी देवी ने कहा कि बहू परेशान करती है। नारायणी देवी ने कमिश्नर को बहू का फोटो भी दिखाया। पुलिस में शिकायत करने पर थाने से टरका दिया गया। थक हार कर कलेक्ट्रेट का रुख किया और कमिश्नर को अपनी परेशानी बताई। कमिश्नर ने शिकायत सुन कर महिला को राहत दी और कहा कि अपकी शिकायत को लेकर पुलिस घर पर जाएगी और समस्या का समाधान करेगा।
यह भी पढ़ें- नकल रोकने पर शिक्षक को मिली जान से मारने की धमकी, सुनिए ऑडियो
कमिश्नर ने दिया मदद का आश्वासन
कमिश्नर ने शिकायत पत्र एडीएम सिटी एसबी सिंह को दे दिया और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एडीएम सिटी ने पीड़िता का मोबाइल नम्बर लिया। नारायणी देवी ने कहा कि बहू से परेशान हो चुकी हूं, बहू ने जीना ***** कर दिया है। बहू सोनी हर चीज स्टैंर्डड मांगती है, खाना पीना, रहन सहन, कोई चीज खत्म हो जाने पर दोबारा मांग करती है। मांग पूरी नहीं होने पर अपने मायके चली जाती है। पीड़िता ने बताया कि कमिश्नर साहब ने आश्वाशन दिया है कि पूरी मदद होगी। नारायणी देवी ने कहा कि बहू कभी फ्रॉक सूट लाने के लिए कहती है तो कभी लहंगा चुन्नी लाने के लिए कहती है, नारायणी का बेटा कारखाने में काम करता है।