Aligarh news, Aligarh latest news, Aligarh Hindi latest news, Aligarh Hindi samachar, Aligarh news in Hindi, Aligarh, अलीगढ़ समाचार, अलीगढ़ ताजा, अलीगढ़ ताजा खबरें, Newly wed bride did such a thing on first night, her in-laws shocked, नव नवेली दुल्हन ने पहली रात किया ऐसा कांड, ससुराल वालों के उड़ गए होश, अलीगढ़ पुलिस,
Newly wed bride did such a thing on first night, her in-laws shocked अलीगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हंसी खुशी बारात विदा होकर अपने घर आई पहली रात में ही दुल्हन में ऐसा कांड कर दिया कि घरवालों के होश उड़ गए। जब तक घरवालों को होश आता। तब तक काफी देर हो चुकी थी। लड़के पक्ष वालों ने थाने में तहरीर देकर आप बीती सुनाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। परंपरा के अनुसार बारात भी विदा हुई। ससुराल में बहू का स्वागत किया गया। लेकिन रात में जो कुछ हुआ। उससे घर वालों के होश उड़ गए। शादी की पहली ही रात दुल्हन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुराल के सभी सदस्यों को पिला दिया। जिससे थोड़ी देर में सभी बेहोश हो गए।
बताया जाता है पूर्व नियोजित योजना के अनुसार नव नवेली दुल्हन ने अपने दोस्तों को बुला लिया। जिनके साथ मिलकर कीमती गहने और नगदी लूट ले गई। बेहोशी टूटने के बाद घर वालों ने जब घर की स्थिति देखी तो कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने थाना पहुंचकर दुल्हन की शिकायत की। पुलिस ने जांच कार्यवाही का आश्वासन दिया है।