10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आपके बिना कैसे चलेगी मेरी जिंदगी…’ T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पिता के लिए इमोशनल पोस्ट, टूट गए रिंकू सिंह

टी20 विश्व कप 2026 की जीत रिंकू सिंह के लिए खुशी और दुख दोनों लेकर आई। फाइनल से कुछ दिन पहले उनके पिता खांचंद सिंह का लीवर कैंसर से निधन हो गया था।

2 min read
Google source verification
Rinku singh

Rinku Singh Emotional Post For Late Father Khanchand Singh : रिंकू सिंह के लिए टी20 विश्व कप 2026 की जीत बहुत खास थी। यह उनके जीवन का एक सपना सच होने जैसा पल था। भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। लेकिन इस खुशी के बीच रिंकू के मन में गहरा दुख भी था। फाइनल से कुछ दिन पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था।

विश्व कप जीत का भावुक पल

जब रिंकू ने ट्रॉफी अपने हाथों में थामी, तो उनके मन में सबसे पहले पिता की याद आई। वे सोच रहे होंगे कि अगर पापा इस पल को देख पाते, तो कितने खुश होते। पिता हमेशा रिंकू के सपनों के साथ खड़े रहे थे। उन्होंने रिंकू को क्रिकेट में मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस जीत में रिंकू ने पिता का सपना पूरा किया, लेकिन पिता के बिना यह खुशी अधूरी लग रही थी।

पिता के निधन की खबर

रिंकू के पिता खांचंद सिंह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। यह चौथे स्टेज का कैंसर था। फरवरी 2026 में उनकी हालत बहुत खराब हो गई। रिंकू विश्व कप के दौरान दो बार घर गए थे पिता से मिलने। लेकिन 27 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया। रिंकू ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और फिर टीम में लौट आए। उन्होंने मैदान पर ड्यूटी निभाई और टीम की मदद की।

सोशल मीडिया पर भावुक संदेश

विश्व कप जीत के बाद रिंकू ने सोशल मीडिया पर एक बहुत भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि इतने दिनों तक आपसे बात न करने का दर्द पहले कभी नहीं सहा। अब आपके बिना जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है। रिंकू ने कहा कि पापा, आपने मुझे सिखाया था कि फर्ज सबसे पहले आता है। इसी सोच के साथ मैं मैदान पर उतरा और कोशिश की कि आपका सपना पूरा कर सकूं। आज सपना पूरा हो गया, लेकिन काश आप इस पल में मेरे साथ होते।

पिता की याद हमेशा रहेगी

रिंकू ने आगे लिखा कि जिंदगी की हर छोटी-बड़ी खुशी में पिता की कमी महसूस होगी। वे उन्हें बहुत याद करेंगे। "बोहोत मिस करूंगा आपको पापा," यह शब्द उनके पोस्ट में दिल को छू गए। पूरी क्रिकेट दुनिया ने रिंकू के इस दर्द को समझा और उन्हें ढेर सारा प्यार व समर्थन दिया। रिंकू सिंह के लिए यह विश्व कप सिर्फ खुशी का नहीं रहा , बल्कि दुख से भरा भी रहा। मैदान पर रिंकू अपने दुखों को भूलाकर टीम के साथ खड़े रहें।