28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली खेल कर लौट रहे बाइक सवार युवक पर अंधाधुन फायरिंग…एक की मौत साथी घायल, ये वजह आई सामने

यूपी के अलीगढ़ में होली खेल कर जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाकर बैठे लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

अलीगढ़ में होली का जश्न उस समय मातम में बदल गया। जब रंग खेलकर घर लौट रहे एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके साथ मौजूद दोस्त भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर यह सनसनीखेज घटना हुई। वाष्र्णेय महाविद्यालय में होली समारोह मनाने के बाद दो छात्र बाइक से अपने घर जा रहे थे। कॉलेज से करीब 150 मीटर दूर एक पुल के नीचे पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक के पैर में गोली लगी है।

घटना के बाद हमलावर हुए फरार

घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

रैगिंग का विरोध करने छात्र के दो गुटों में हुआ था बवाल


अस्पताल में भर्ती घायल पृथ्वीराज चौहान ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया कि हमले में शामिल धीरज ठाकुर डीएस कॉलेज का छात्र है। उसके अनुसार, धीरज अक्सर उनके कॉलेज में आकर छात्रों के साथ रैगिंग करता था। पिछली बार रैगिंग का विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। पृथ्वीराज ने आरोप लगाया कि धीरज ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा था। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस को मिले अहम सुराग

पुलिस का कहना है कि मामला दो छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश का है। इसी दुश्मनी के चलते धीरज और उसके साथी गोलू ठाकुर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के भागने के रास्ते की जांच की जा रही है।