27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिंकू ने नहीं बड़े भाई ने दी है पिता को मुखाग्नि, टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर लौटे घर

Rinku Singh father Khanchandra Singh Death News : क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का आज सुबह निधम हो गया। रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप को छोड़कर घर वापस लौटे।

less than 1 minute read
Google source verification

रिंकू सिंह के पिता को बड़े भाई ने दी मुखाग्नि, PC-X

अलीगढ़(Rinku Singh father Khanchandra Singh Death News) : टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का आज सुबह निधन हो गया। वह नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे…यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के शंकर विहार श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पूरा गांव और आसपास के इलाके के लोग रिंकू के परिवार के साथ इस दुख में खड़े दिखे।

टी20 विश्वकप छोड़कर घर लौटे रिंकू

रिंकू सिंह टी20 विश्वकप 2026 में टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन पिता के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने टूर्नामेंट बीच में छोड़ दिया और चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। । उनके पिता खानचंद्र सिंह ने लंबी लड़ाई के बाद कैंसर से हार मान ली। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे। कई महीनों से इलाज चल रहा था, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहां वेंटिलेटर पर रखे गए थे। आखिरकार आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। भारत का अगला मैच 1 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ है, लेकिन रिंकू अभी टीम में शामिल नहीं होंगे।

4 दिन से पत्नी प्रिया सरोज थीं साथ

रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज (मछलीशहर सांसद) 4 दिनों से परिवार के साथ हैं। प्रिया और उनका परिवार भी इस मुश्किल वक्त में रिंकू को हिम्मत दे रहे हैं। दोनों की शादी जून 2026 में प्रस्तावित है, लेकिन इस बीच रिंकू के पिता की मौत ने सबके दुखों को बड़ा दिया है।