अलीगढ़

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो मुठभेड़ में पकड़े चार शातिर अपराधी

दो बार हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से चार बदमाश घायल  
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 12:59 PM IST
wepan
police

अलीगढ़। पुलिस ने कई महीनों से चल रही जांच और शातिर अपराधियों को पकड़ने की कोशिशों में सफलता हासिल करते हुए सोनीपत के पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या करने वाले और झांसी में प्रापर्टी डीलर और पेट्रोल पंप स्वामी संजय वर्मा के साथ उनकी हत्या करने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने छह शातिर शूटरों को मुठभेड़ के दौरान अपनी हिरासत में ले लिया। इनमें से चार बदमाशों को पहले ही बैना गांव से पुलिस ने पकड़ लिया था और दो बदमाशों को दो दिन बाद दूसरी मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया।


मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल

ये आरोपी दिल्ली के नीटू डावोहा और गौरव पूठ उर्फ मोंटी गैंग के शातिर बदमाश और शार्प शूटर बताये जाते हैं। पुलिस पहले से इनकी तलाश कर रही थी। रात के समय पुलिस को सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और बदमाशों को घेर लिया। जिसके बाद दो शातिरों को पुलिस ने पकड़ लिया था। दो दिन बाद जब पुलिस इन बदमाशों को जब लेकर जा रही थी तो ये भागने लगे तो पुलिस ने इनका पीछा किया। वहीं इन दो बदमाशों को पकड़ने में इनके और साथी और वहां आ गये और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लग गई जिससे वे घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। दो और बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे।


बदमाशों के पास से हथियार बरामद
पहले दिन पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किये हैं। इसमें एक होंडा अमेज कार, एक पिस्टल 32 बोर, तमंचे मिले। दूसरी बार की मुठभेढ़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों के पास एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस आदि सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम सागर राणा, रोहित उर्फ रोहिताश, टिंकू उर्फ पूरन, अशोक, सुमित और मोहित बताए गए हैं।

Published on: