अलीगढ़

नहीं पूरी हो पाई रिंकू सिंह के पिता की आखिरी इच्छा, अधूरी रह गई ख्वाहिश…रहेगा उम्रभर मलाल

Rinku Singh Father Death News : टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का आज सुबह निधन हो गया। रिंकू सिंह के पिता की एक आखिरी ख्वाहिश थी जो पूरी नहीं हो पाई।
2 min read
Feature image
रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, PC-X

अलीगढ़ : टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का आज सुबह निधन हो गया। वह नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे…यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। क्रिकेटर रिंकू सिंह टी-20 टूर्नामेंट छोड़कर वापस लौट आए। उन्होंने पिता की अर्थी को कंधा दिया। रिंकू सिंह के बड़े भाई ने पिता को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार किया।

रिंकू सिंह एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता गैस सिलिंडर डिलीवरी करने का काम करते थे। रिंकू सिंह के टीम इंडिया में डेब्यू करने के बाद भी उनके पिता खानचंद ने अपना काम नहीं छोड़ा था।

रिंकू सिंह की सगाई प्रिया सरोज से 8 जून 2025 को लखनऊ में हो चुकी है। प्रिया सरोज मछलीशहर सपा सांसद हैं। रिंकू सिंह की पहले नवंबर 2025 में शादी की डेट फिक्स की गई थी। लेकिन, उनके बिजी शिड्यूल के कारण शादी को आगे बढ़ा दिया गया। अब उनकी शादी जून में होने की उम्मीद है।

रिंकू सिंह के पिता की ख्वाहिश थी कि वह अपने क्रिकेटर बेटे को शादी का सेहरा बांधे हुए देखे। लेकिन, उनकी यह ख्वाहिश हकीकत नहीं बन पाई। रिंकू सिंह को इस बात का ताउम्र मलाल रहेगा कि उनके पिता यह सुअवसर देख नहीं पाए और शादी से कुछ महीने पहले ही परिवार को छोड़कर अनंत यात्रा पर निकल गए।

लीवर कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता

रिंकू सिंह के पिता लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है रिंकू का परिवार

क्रिकेटर रिंक सिंह का परिवार मूलरूप से बुलंदशहर के दान गढ़ का रहने वाला है। रिंकू सिंह का बचपन काफी कठिनाइयों से भरा रहा है। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं।

Updated on:
27 Feb 2026 07:24 pm
Published on:
27 Feb 2026 07:24 pm
Also Read
View All
‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

‘गुमशुदा भाजपा विधायक, 9 साल से लापता’ MLA अनिल पाराशर कौन हैं? अलीगढ़ में लगे फोटो के साथ पोस्‍टर, जानिए पूरा मामला

Aligarh Athlete: कौन हैं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह? 10,000 मीटर में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने, पत्नी बोलीं- पूरे गांव में जश्न, देश का बढ़ाया मान

Aligarh Murder Case: प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, दो दिन तक बेड के नीचे छिपाए रखा शव