अलीगढ़

रोडवेज बसों ने चौपट किया व्यापार, व्यापारी लाचार, कंडक्टर कहता है- करवा लो फांसी

गांधी पार्क बस अड्डे पर बुरा हाल, यातायात प्रभावित, मंडलायुक्त के निर्देशों का अनुपालन नहीं, बस चालक झगड़े पर उतारू
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 6:47 PM IST
Bus
Bus

अलीगढ़। गाँधी पार्क बस अड्डे के बाहर सड़क पर ही रोडवेज बसों को खड़े करने वाले चालक-परिचालक को मण्डलायुक्त अलीगढ़ के निर्देशों का तनिक भी असर नहीं पड़ रहा है। और तो और जब गांधीपार्क सर्किल व्यापार मंडल के पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बस संचालकों से मण्डलायुक्त, अलीगढ़ पुलिस व रोडवेज अधिकारियों की विगत 26 जून को हुई बैठक का हवाला देते हुए सड़कों पर बस न खड़े करने और उससे व्यापार प्रभावित होने की बात कही, तो एक परिचालक का जवाब था कि बस तो सड़क पर ही खड़ी होंगी, करवा लो फांसी। व्यापार चौपट हो रहा है। व्यापारी समझ नहीं पा रहे हैं कि अब किससे गुहार लगाएं।

नहीं हुआ असर

इस गंभीर समस्या व अशांति के बनते माहौल पर संरक्षक व अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के समन्वयक पंकज धीरज ने कहा है कि मण्डलायुक्त कार्यालय पर व्यापार मंडल की पहल पर अलीगढ़ की बिगड़ी यातायात व्यवस्था व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर 26 जून को मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें स्वयं मण्डलायुक्त अजयदीप सिंह ने रोडवेज, पुलिस, नगर निगम, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी आदि अधिकारियों के साथ शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था व रोडवेज बसों के बस अड्डों के बाहर खड़े होने को गंभीरता से लिया था। वहां पहुंचे रोडवेज के एआरएम राधेश्याम ने अगले ही दिन से बसों को शहर के बस अड्डों से बाहर खड़े होने पर पाबंदी लगाने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद भी समस्या अभी जस की तस है।

व्यापार प्रभावित

आला अधिकारियों के निर्देशों का पालन भी रोड़वेज बसों के चालक परिचालक नहीं कर रहे हैं। इस वजह से शहर में आने में राहगीरों को परेशानी तो होती ही है, वहीं निरन्तर बसों के होटल-दुकानों के बाहर खड़े रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बस चालकों से अक्सर राहगीरों के होने वाले झगड़े से शांति भंग होने का अंदेशा बना रहता है।

गम्भीरता दिखाएं अधिकारी

गांधीपार्क सर्किल व्यापार मंडल के संरक्षक किशन अरोरा, चेयरमैन आशु चानना, अध्यक्ष किशन कुमार, महामंत्री यथेष्ट कुमार वाष्र्णेय, मनोज कुमार ने पुलिस-प्रशासन से इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाने की कही है।

Published on: