अलीगढ़

साध्वी बोलीं- सड़कों पर पटाखे फोड़ना गलत है तो नमाज पर भी लगे रोक

समाजवादी पार्टी के टप्पल ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पंडित ने साध्वी प्राची के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2021, 12:48 PM IST
file photo of sadhvi prachi
file photo of sadhvi prachi

अलीगढ़. अक्सर बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर बयान दिया है। साध्वी ने कहा कि दीपावली पर सड़कों पर पटाखे फोड़ना गलत है तो नमाज पढ़ने पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने करवा चौथ व्रत को ढकोसला कहने वालों को भी जमकर ललकारा। साध्वी सोमवार को यूपी के अलीगढ़ में जिले के श्यारौल गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थीं।

जयश्रीराम का किया जयघोष

साध्वी प्राची ने अलीगढ़ जनपद के टप्पल इलाके के चर्चित गांव नूरपुर भी गई। जहां उन्होंने हनुमान मंदिर के निर्माण कार्य को देख जयश्रीराम का जयघोष किया। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी सत्यानंद गिरी के शपथ ग्रहण समारोह में स्वामी बालकानंद गिरी, सुरेंद्रनाथ अवधूत, साध्वी प्राची समेत अन्य संतों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सपा नेता ने छुए साध्वी के पैर

समाजवादी पार्टी के टप्पल ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पंडित ने साध्वी प्राची के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पंकज पंडित इससे पहले काफी समय तक राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयं सेवक भी रहे थे।

Published on: