अलीगढ़

कौन हैं मंत्री संदीप सिंह? शादी तय, PM मोदी-अमित शाह भी हो सकते हैं समारोह में शामिल! जानें राजनीतिक सफर

About Minister Sandeep Singh: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को सगाई प्रस्तावित है। 27 नवंबर को दिल्ली में शादी की तैयारी है। जानिए कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह का राजनीतिक सफर।
3 min read
Sep 19, 2026
sandeep singh wedding engagement aligarh political journey
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह। फोटो सोर्स-फेसबुक (Sandeep Singh)

About Minister Sandeep Singh: यूपी केपूर्व CM कल्याण सिंहके परिवार में नवंबर में शादी समारोह होने जा रहा है। अलीगढ़ में कल्याण सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को प्रस्तावित है। इसी दिन उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की भी सगाई होगी। दोनों भाइयों की शादी 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है। हालांकि, शादी की तारीख में 1-2 दिन का बदलाव संभव हो सकता है।

14 नवंबर को अलीगढ़ में होगी दोनों भाइयों की सगाई

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक संदीप सिंह की सगाई ताला नगरी स्थित मैदान में होगी। उनके साथ छोटे भाई सौरभ सिंह की भी सगाई होगी। सौरभ सिंह अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों भाइयों की सगाई को लेकर परिवार में तैयारियां चल रही हैं। पिता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह और मां पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा समारोह की तैयारियों में जुटे हैं।

राज पैलेस में भी तैयारियां शुरू

अलीगढ़ स्थित राज पैलेस में रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम चल रहा है। समारोह के लिए जरूरी सामान की खरीदारी भी की जा रही है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, VIP मेहमानों को फोन के जरिए निमंत्रण दिया जा रहा है। 14 नवंबर को अलीगढ़ और अतरौली में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी की उम्मीद है। क्षेत्रीय जनता के लिए बड़े भोज की भी चर्चा है।

27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है शादी

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाइयों की शादी 27 नवंबर को दिल्ली के 5 स्टार होटल में प्रस्तावित है। हालांकि, अंतिम तारीख में 1-2 दिन का बदलाव संभव बताया गया है। शादी के बाद लखनऊ में रिसेप्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। हालांकि परिवार की ओर से अभी शादी के कार्यक्रमों को लेकर ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। पारिवारिक सूत्रों की माने तो शादी में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हो सकते हैं।

कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी भी उत्साहित

परिवार में होने वाले इस विवाह समारोह को लेकर कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी भी उत्साहित बताई जा रही हैं। परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार, वह अपने दोनों नातियों को दूल्हे के रूप में देखने की इच्छा रखती हैं।

कौन हैं संदीप सिंह?

संदीप कुमार सिंह अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा का दायित्व संभाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा की ऑफिशियल प्रोफाइल के मुताबिक उनका जन्म 24 जून 1991 को अलीगढ़ में हुआ। उनके पिता राजवीर सिंह हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता MA दर्ज है। वह 2 बार विधानसभा सदस्य चुने जा चुके हैं।

2017 में पहली बार बने विधायक

संदीप सिंह ने 2017 में अतरौली विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। 2017 से 2022 के बीच उनके पास बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभागों की जिम्मेदारियां रहीं।

2022 में दूसरी बार अतरौली से जीते

2022 के विधानसभा चुनाव में संदीप सिंह अतरौली सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्हें योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक जानकारी में भी 2022 से यह पद दर्ज है। संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं। उनके पिता राजवीर सिंह पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री रहे हैं। संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा भी अतरौली क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Also Read
View All
UP Crime: अलीगढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 10 किलो नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य