अलीगढ़

Schools closed : मूसलाधार बारिश के बीच कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल 11 अक्टूबर तक बंद

Schools closed : मूसलाधार बारिश के कहर को देखते हुए अलीगढ़ के जिलाधिकारी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 11 अक्टूबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
2 min read
Oct 09, 2022
schools-closed-all-schools-from-class-1-to-12-closed-till-october-11-amid-torrential-rains-in-aligarh.jpg

Schools closed in Aligarh : उत्तर प्रदेश में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। लगातार बारिश के चलते जहां जगह-जगह जलभराव के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं जान-माल का भी भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, अलीगढ़ में मूसलाधार बारिश और अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को तत्काल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने आदेश पत्र जारी करते हुए कहा है कि कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल आगामी 10 और 11 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई के साथ पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश में पिछले कई दिन से बेमौसम बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। लगातार बारिश के चलते पूरे देश में जगह-जगह मकान ढहने के साथ ही मकान के मलबे में दबकर लोगों के मरने की खबरें सामने आ रही है। बेमौसम बारिश के चलते अलीगढ़ में भी लगातार हादसे हो रहे हैं। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हादसों को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को 10 और 11 अक्टूबर यानी सोमवार और मंगलवार को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

स्कूल खोलने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्कूल बंद करने का आदेश देते हुए कहा है कि पिछले कई दिन से अलीगढ़ जिले में रुक-रुककर अत्याधिक बारिश हो रही है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। जिसे देखते हुए सभी स्कूलों में 11 अक्टूबर तक का अवकाश घोषित करते हुए बंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदेश का सख्ती से पालन कराएं। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बारिश प्रभावित जिलों में स्कूल बंद

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बारिश को देखते हुए अलीगढ़ में स्कूलों को बंद किया गया है। इससे 15 दिन पहले भी जिले में हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव के दौरान भी डीएम ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे। वहीं अन्य बारिश प्रभावित जिलों में भी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

Published on:
09 Oct 2022 11:45 am
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले