
Weather Updates : मानसूनी बारिश के खत्म होते यूपी में शुरू हो जाएगी ठंड, छह दिन झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट
मानसून अपनी विदाई का तोहफा यूपी को झमाझम बारिश से तरबतर कर के दे रहा है। मौसम विभाग का अपडेट है कि, आने वाले छह दिन पूरे सूबे में भारी होगी। मतलब 15 अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहेगी। इस बीच तेज हवाएं जहां कंपाएगी तो आकाशीय बिजली लोगों को डराएगी। मौसम विज्ञानियों को मानना है कि, मानसूनी बारिश के बंद होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर बारिश लखीमपुर खीरी जिले में दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का येलो-आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को भारी बारिश का होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्तूबर तक 49 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बस्ती, महाराजगंज, बाराबंकी में भी तेज़ बारिश हो सकती है।
लखीमपुर खीरी, इटावा में सबसे अधिक बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में यूपी के अधिकांश जिलों में जमकर बारिश हुई है। लखीमपुर खीरी, इटावा में 72 मिलीमीटर बरसात हुई। आजमगढ़ में 58, श्रावस्ती में 49, बरेली में 44, कानपुर में 20, लखनऊ में 25, फिरोजाबाद में 40, मैनपुरी में 36, शाहजहांपुर में 43, मुरादाबाद में 29, अलीगढ़ में 23.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
यूपी में ठंड कब शुरू होगी जानें
राजधानी लखनऊ में बारिश कब बंद होगी। और यूपी में ठंड कब शुरू होगी। इसके जवाब में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, अगले छह दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी। और जैसे ही बारिश का सिलसिला बंद होगा वैसे ही कड़ाके की ठंड का आगाज हो जाएगा। लखनऊ का आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Published on:
9 Oct 2022, 10:58 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.