31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : यूपी के 50 जिलों में 9 अक्टूबर तक भारी बारिश का मौसम अलर्ट, ठंड का आगाज

Weather alert मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी कई जिलों में 9 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बरसात होगी। प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बरसात के लिए यलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Oct 2022, 6:12 PM IST

Weather Updates : यूपी के 50 जिलों में 9 अक्टूबर तक भारी बारिश का मौसम अलर्ट, ठंड का आगाज

Weather Updates : यूपी के 50 जिलों में 9 अक्टूबर तक भारी बारिश का मौसम अलर्ट, ठंड का आगाज

यूपी में मौसम ने जबरदस्त तरीके से करवट बदली। 5 अक्टूबर से शुरू हुई बारिश ने कई जिलों में प्रलय ला दिया है। अभी यह थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी कई जिलों में 9 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बरसात होगी। प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बरसात के लिए यलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। येलो अलर्ट का अर्थ होता है कि, बारिश के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जबकि आरेंज अलर्ट के अनुसार, भारी बारिश से नुकसान होने की आशंका है।

गोरखपुर में सबसे अधिक बारिश, सिहरन बढ़ी

यूपी में हो रही जमकर बरसात से मौसम में ठंडा हो गया है। बुधवार को दिनभर बारिश से मौसम में सिहरन बढ़ गयी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश गोरखपुर में 86.6 मिमी, बहराइच में 78.8 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ में 61.4 मिलीमीटर, कानपुर नगर में 53.2 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 47.0 मिलीमीटर, कानपुर देहात में 18.2 मिलीमीटर, सुल्तानपुर में 11.6 मिलीमीटर, प्रयागराज में 12.8 मिलीमीटर, वाराणसी में 7.6 मिलीमीटर, उरई में 9.0 मिलीमीटर, हमीरपुर में 6.0 मिलीमीटर और गाजीपुर में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े - Schools closed : यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश की वजह से 8वीं तक के स्कूल बंद

बस्ती-चुर्क में सबसे कम तापमान

राजधानी लखनऊ का बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज दो डिग्री का फर्क रहा। दिन के समय का तापमान आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। रात के समय में ढाई डिग्री तापमान कम रहा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेशभर में हुई झमाझम बारिश के चलते दिन के समय तापमान में गिरावट रही। सबसे अधिक तापमान आगरा में 33.4 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान बस्ती और चुर्क में 23 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े - Weather Updates : यूपी से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन, मौसम विभाग का अलर्ट 5-11 अक्टूबर तक लखनऊ में होगी झमाझम बारिश