31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : यूपी से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन, मौसम विभाग का अलर्ट 5-11 अक्टूबर तक लखनऊ में होगी झमाझम बारिश

Mausam Vibhag Alert मौसम विभाग का अलर्ट है कि, लखनऊ और उसके आस-पास लगे जिलों में 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकेगी। मतलब साफ है कि, दशहरे में हो सकता है कि रावण बिना जले ही रह जाए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Oct 2022, 4:03 PM IST

rain.jpg

Weather Forecast यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर प्रदेश से होकर मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है। मतलब हवा में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने से बारिश होती है। इसे ही ट्रफ लाइन कहते हैं। जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि, पूरे सूबे में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, लखनऊ और उसके आस-पास लगे जिलों में 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकेगी। मतलब साफ है कि, दशहरे में हो सकता है कि रावण बिना जले ही रह जाए। प्रदेश भर में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा के लिए यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, चार अक्टूबर से शुरू हो रही बारिश सप्ताह भर जारी रहेगी। यानि की करीब 11 अक्टूबर तक बारिश होगी। इस दौरान मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है।

यह भी पढ़े - Weather Updates : मानसून अब यूपी को कहेगा अलविदा, पर इन पांच दिन भारी बारिश का मौसम अलर्ट

सप्ताहभर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि, सप्ताहभर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बीते सप्ताह में लगातार निकली धूप और मौसम में बदलाव से वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। एक बार फिर से मानसून दस्तक दे रहा है। मंगलवार को हवाओं और बादलों की आवाजाही संग रिमझिम फुहारों होने की संभावना है।

यह भी पढ़े - समान गोत्र में शादी करने पर नाराज पंचायत का फरमान, लड़की छोड़ो नही तो समाज से बहिष्कार

लखनऊ का एक्यूआइ बढ़ा

राजधानी लखनऊ का वायु प्रदूषक सूचकांक (एक्यूआइ) सोमवार को 139 पर दर्ज किया गया। शनिवार को 110 और रविवार को 115 पर दर्ज किया गया था। अचानक एक्यूआइ का स्तर 24 अंक तक बढ़ने से सांस में परेशानी के साथ आंखों में खुजली और जलन की समस्या हो रही है।

वाराणसी सबसे अधिक गरम, इटावा सबसे अधिक ठंडा

सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 36.4 डिग्री सेल्सियस और नजीबाबाद, बस्ती और प्रयागराज में 36 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान इटावा में 21.8 डिग्री, चुर्क में 22 डिग्री और मेरठ में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।