31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : चक्रवाती तूफान नोरू की वजह 12 अक्टूबर तक झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather alert चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अभी आने वाले तीन दिन 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Oct 2022, 12:13 PM IST

mp_weather_update.jpg

Weather Updates : मानसून अब यूपी को कहेगा अलविदा, पर इन पांच दिन होगी भारी बारिश मौसम अलर्ट

यूपी में मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। मानसून विदाई के कगार पर था पर अक्टूबर के महीने की शुरूआत के साथ वापस लौट आया है। चक्रवाती तूफान नोरू की वजह से मानसून पूरे अक्टूबर महीने तक बने रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अभी आने वाले तीन दिन 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होगी। और यह संभावना जताई जा रही है कि, 13 अक्टूबर के बाद भी पूरे अक्टूबर महीने बूंदाबांदी व तेज बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। साथ अक्टूबर में पूर्व निर्धारित बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया है। और रोजाना इसमें इजाफा हो रहा है।

एक सप्ताह में 60 मिमी से ज्यादा बरसात

सीएसए मौसम विभाग के अनुसार, अक्तूबर में निर्धारित 41.2 मिमी बारिश मानी गई है, जबकि अभी तक एक सप्ताह में ही 60 मिमी से ज्यादा बरसात हो चुकी है। स्थानीय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि, अगले चार दिनों में 50 मिमी बारिश और होने की संभावना है।

यह भी पढ़े - Weather Updates : यूपी से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन, मौसम विभाग का अलर्ट 5-11 अक्टूबर तक लखनऊ में होगी झमाझम बारिश

अक्टूबर के पूरे महीने में बारिश होने की संभावना

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पहले इस नोरू चक्रवात का असर यूपी के पूर्वी जिलों से लेकर लखनऊ होते हुए कानपुर तक ही होने की संभावना थी, पर अब यह आगरा होते हुए दिल्ली तक पहुंच गई है। अब यह संकेत मिल रहे हैं कि बारिश पूरे महीने खिंच सकती है।

यह भी पढ़े - Weather Updates : यूपी के 50 जिलों में 9 अक्टूबर तक भारी बारिश का मौसम अलर्ट, ठंड का आगाज

अक्तूबर में हुई बारिश का ब्योरा

2009 - 45 मिमी
2010-2015 - शून्य
2016 - 20 मिमी
2017-2021 - शून्य
2022 - 60.2 मिमी

बारिश रिकार्ड करता है सीएसए

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि, 24 घंटे की बारिश की रिकार्ड किया जाता है। एक दिन सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक रिकार्ड किया जाता है। उसके बाद जो बारिश होती है उसे अगले दिन में जोड़ी जाती है।