अलीगढ़

कन्यादान के समय दूल्हे का एक अंग देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात

दुल्हन का कहना है कि दूल्हे के हाथों की अंगुलियां कटी है और उसने यह जानकारी छिपा सभी को धोखे में रखा। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि दुल्हन पक्ष को इसकी जानकारी नहीं थी
2 min read
Dec 17, 2021
shadi_agra.jpeg

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में कन्यादान के समय एक दुल्हे के एक अंग को देख कर दुल्हन की चीख निकल गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा, फिर भी बात नहीं बनीं तो दुल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ा।

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

अलीगढ़ जिले के छर्रा थाना इलाके के गांव सिरौली में एक शादी हो रही थी। शादी में बारातियों को बेहतर स्वागत भी हुआ। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई। उसके बाद मंडप में शादी की बाकी रस्मों के लिए वे पहुंचे। मंडप में मांग भराई भी हो गई, लेकिन जब कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने के लिए दूल्हे ने अपना हाथ बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई। दुल्हन ने उसी समय शादी की रस्मों को पूरी करने से मना कर दिया, क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन अंगुलिया कटी हुईं थीं।

बिचौलियों को बनाया बंधक

दुल्हन का कहना है कि दूल्हे के हाथों की अंगुलियां कटी है और उसने यह जानकारी छिपा सभी को धोखे में रखा। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि दुल्हन पक्ष को इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए बिचौलियों को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक नोंकझोंक हुई, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, लेकिन कोई भी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

बिना दुल्हन बारात लेकर वापस लौटा दुल्हा

दूल्हा पक्ष का कहना था कि अंगुलियों के बारे में दुल्हन पक्ष को बता दिया गया था। शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन दुल्हन ने विदाई से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पुलिस तक भी पहुंची। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौता हुआ और फिर दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा।

महिलाओं के मन की बात
उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में... कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय :

इस लिंक पर - https://forms.gle/PHsay4TdHhTSUMAF6

Updated on:
17 Dec 2021 03:00 pm
Published on:
17 Dec 2021 12:22 pm