अलीगढ़

तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे दौड़ लगा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

— अलीगढ़ के कोतवाली खैर का मामला, हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ चालक।
less than 1 minute read
Oct 02, 2021
Internet Pic
Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भर्ती की तैयारी करने के लिए दौड़ लगा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ हैै।
यह भी पढ़ें—


राहगीरों ने दी पुलिस को जानकारी
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली खैर इलाके के गांव चोधाना निवासी 18 वर्षीय युवक अनुज पुत्र देवेंद्र अपने घर से शनिवार की सुबह अलीगढ़ पलवल हाईवे पर दौड़ लगाने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान अलीगढ़ खैर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल मार्ग पर काटे गांव के पास तेज रफ्तार के साथ अलीगढ़ पलवल हाईवे पर दौड़ रहे एक ट्रक चालक ने अनुज को बुरी तरह से रौंद डाला। छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छात्र की मौत की खबर की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक छात्र देवेंद्र के शव का पंचनामा भरकर अलीगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई हैं।

Published on:
02 Oct 2021 12:56 pm