Supreme Court Decision on Ayodhya Verdict से पहले जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को शिकायत प्राप्त हुई है।
अलीगढ़।Ayodhya Ram Mandir decision से पहले अलीगढ़ में अफवाह फैला कर बाजार में खाद्यवस्तुएं महंगी दरों पर बिक्री की जा रही हैं। इस बाबत जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को कलक्ट्रेट में संचालित कन्ट्रोल रूम पर शिकायत प्राप्त हुई है कि महानगर में परचून, खाद्य सामग्री, मिष्ठान की दुकानों पर लोगों से अधिक पैसे पर सामान दिया जा रहा है। शिकायत प्राप्त होते ही डीएम चंद्रभूषण सिंह ने डीएसओ, बांट माप अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तत्काल टीम बनाकर चेकिंग करे। अगर किसीके द्वारा ऐसी हरकत की जा रही है तो सीधे जेल भेजने की कार्रवाई करें।
वहीं Ayodhya Ram Mandir Supreme Court Ka Faisla को देखेत हुए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। शांति व कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सेक्टर स्कीम लागू कर मजिस्ट्रेट्स की ड्यूटी लगाई गई है और यह निर्देश दिये गए हैं कि मजिस्ट्रेट ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संपर्क में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा कोई भी विवाद उत्पन्न होने की दशा में अपनी सूझबूझ से उसका तत्काल निराकरण करेंगे। इससे पहले डीएम अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि ने अलीगढ़ में कानून एंव शान्ति व्यवस्था को मजबूत करने हेतु दंगा नियंत्रण योजना के तहत "रेड स्कीम" के अंतर्गत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीयों की डयूटी लगाकर रिहर्सल किया गया।