Aligarh news:अलीगढ़ में गुरुवार को एक बार फिर मध्य रात्रि रात्रि बारिश का मौसम बन गया। और पूरी रात्रि तेज बारिश होती रही।
बारिश के साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई, जिसके कारण जहां मौसम में एक बार फिर ठंडक आ गई और लोगों को खुशनुमा मौसम से राहत मिली।वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई, जिसके कारण किसानों की परेशानी लगातार बढ़ी हुई है।
मौसम बदलते ही बिजली हुई गुल
बीते दिनों जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और लोगों को मार्च में ही मई जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था। वहीं मौसम में बदलाव के बाद तापमान फिर से कम हो गया है और लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमन जहां 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान भी घटकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही मना रहेगा और हल्की बूंदाबांदी भी होती रहेगी।