अलीगढ़

मोबाइल पर लुका-छुपी का गेम खेलते-खेलते अचानक गायब हुई साढ़े तीन साल की बच्ची, बुलानी पड़ी पुलिस

अलीगढ़ के कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र में एक साढ़े तीन साल की बच्ची मोबाइल पर हिडन गेम (लुका-छुपी का खेल) खेल रही थी। जब काफी देर तक माता-पिता को बच्ची की आवाज नहीं आई तो उन्होंने पूरे घर में ढूंढा, लेकिन कई घंटे तक उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के आने बाद शोर शराब हुआ तो बच्ची अचानक सोफे के पीछे से सबके सामने पहुंची और मासूमियत के साथ बोली आप मुझे ढूंढ नहीं पाए, मैं जीत गई और आप सब लोग हार गए।
2 min read
Dec 13, 2021
Mobile addiction can take dangerous form in the child, parents should be alert

अलीगढ़. साढ़े तीन साल की बच्ची खेलने के लिए मोबाइल फोन देना एक दंपती को भारी पड़ गया। अलीगढ़ के कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र में एक साढ़े तीन साल की बच्ची मोबाइल पर हिडन गेम (लुका-छुपी का खेल) खेल रही थी। जब काफी देर तक माता-पिता को बच्ची की आवाज नहीं आई तो उन्होंने पूरे घर में ढूंढा, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने बच्ची को पड़ोस में तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अचानक बच्ची के गायब होने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची तो शोर-शराबा हो गया। शोर सुन बच्ची सोफे के पीछे से निकलकर अचानक सबके सामने पहुंची और मासूमियत के साथ बोली आप मुझे ढूंढ नहीं पाए, मैं जीत गई और आप सब लोग हार गए। बच्ची को देख माता-पिता की सांस में सांस आई।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ कोतवाली बन्नादेवी इलाके की चौकी आईटीआई रोड स्थित कॉलोनी के रहने वाले परिवार की साढ़े 3 वर्षीय बच्ची मोबाइल पर हिडन गेम खेल रहे थी। मोबाइल फोन पर खेले जा रहे गेम पर मिले दिशा-निर्देश के अनुसार बच्ची घर में रखे सोफे के पीछे छुपकर बैठ गई और वहीं छुपकर मोबाइल गेम खेलने में लग गई। कई घंटों तक वह दीवार से सटकर लगे उस सोफे के पीछे से बाहर नहीं निकली। वहीं, बच्ची को घर से अचानक गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची को गायब देख माता-पिता समेत परिवार के लोगों ने आनन-फानन में इधर-उधर तलाशना शुरू कर दिया। बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना पर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। करीब 4 घंटे तलाश करने के बाद भी बच्ची का इधर उधर कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्ची के अचानक गायब होने पर सुराग नहीं मिलता देख परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी।

पुलिस भी हो गई अचंभित

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के बारे में परिजनों से जानकारी ली। पुलिस और इकट्ठा लोगों के चलते जब घर में शोर शराबा हुआ और बच्ची के माता-पिता रोने लगे। शोर सुन अचानक मोबाइल पर गेम खेल रही बच्ची सोफे के पीछे से बाहर निकली और मोबाइल पर गेम खेलते हुए सबके बीच पहुंची। बच्ची ने सामने आकर बड़ी मासूमियत से कहा कि मम्मी-पापा आप मुझे ढूंढ नहीं पाए मैं जीत गई और आप सभी लोग हार गए। बच्ची को देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, पुलिस भी बच्ची की हरकत को देख अचंभित हो गई। इस दौरान पुलिस परिजनों को बच्ची पर ध्यान देने की नसीहत देकर वापस लौट गई।

बच्चों का रखें विशेष ध्यान

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों में मोबाइल की लत न डालें। बच्चों के हाथ में कम से कम मोबाइल दें और दें भी तो यह ध्यान रखें कि बच्चा क्या देख रहा है। अगर वह कुछ गलत चीज देख रहा है तो तुरंत उसे इसके लिए मना करें।

Published on:
13 Dec 2021 12:12 pm
Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद