अलीगढ़

अलीगढ़ जहरीली शराब से हुईं दो और मौत, अरेस्ट हुआ शराब माफिया ऋषि शर्मा का भाई मुनीश

-अलीगढ़ शराब कांड में दो और मौतें, संख्या पहुंची 87,-जहरीली शराब बेचने वाला करसुआ ठेका जेसीबी से ढहाया गया,-डीएम बोले जल्द कांड से जुड़े सभी शराब तस्कर माफिया होंगे घोषित,
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2021, 4:57 PM IST
अलीगढ़ जहरीली शराब से हुईं दो और मौत, अरेस्ट हुआ शराब माफिया ऋषि शर्मा का भाई मुनीश
अलीगढ़ जहरीली शराब से हुईं दो और मौत, अरेस्ट हुआ शराब माफिया ऋषि शर्मा का भाई मुनीश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अलीगढ़. जिले में जहरीली शराब कांड (Poison Liquor Case) ने कई घरों को सिसकने को मजबूर कर दिया। अलीगढ़ में जहरीली शराब (Poison Liquor Aligarh) अभी तक 85 मौतें होने की बात सामने आई थी। वहीं मंगलवार पांचवें दिन दो और मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या अब 87 हो चुकी है। इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हो सका। जिसके बाद अवैध शराब ठिकानों की फिराक में छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अब देशी शराब के सभी ठेकों का माल वापस आबकारी में सरेंडर कराए जाने की तैयारी है। इसके बाद नया माल जारी कर शराब बिक्री कराई जाएगी।

वहीं मंगलवार को करसुआ में जहरीली शराब बेचने वाले ठेके को जेसीबी से ढहा दिया गया। इधर घटना को लेकर सक्रिय हुई पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के 50 हजार के इनामी सरगना भाजपा नेता ऋषि शर्मा के भाई मुनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मुनीष शर्मा 25 हजार का इनामी है। अभी तक इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं पुलिस रिमांड पर लिए गए अनिल चौधरी, विपिन यादव, गंगाराम, नरेंद्र से पूछताछ जारी है। पूछताछ में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही हैं। साथ ही इस गोरखधंधे से जुड़े सुराग भी उगलवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में इस कांड से जुड़े जितने भी नाम मुकदमों में शराब तस्कर के रूप में सामने आ रहे हैं। उनके विषय में पुलिस से ब्योरा तलब किया गया है। बहुत जल्द उन्हें माफिया घोषित किया जाएगा।

Published on: