अलीगढ़

15 वर्ष की किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

चाचा के इस कुकृत्य से आहत किशोरी ने पिनायल पी लिया।

less than 1 minute read
Oct 20, 2019
15 वर्ष की किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

अलीगढ़। कलियुगी चाचा ने रिश्तों को शर्मासार कर दिया। चाचा ने 15 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मौके फरार हो गया। चाचा के इस कुकृत्य से आहत किशोरी ने पिनायल पी लिया। मामला देहली गेट थाना क्षेत्र का है।

फिनायल पीने का कारण जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। किशोरी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर जब पीड़िता के पिता घर पर नहीं थे तब वह किसी काम से छत पर गई। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला उसके रिश्ते का चाचा कटिया डालने के बहाने छत पर चढ़ गया और किशोरी को दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

वारदात के बाद सहमी किशोरी ने फिनायल पी लिया। इसके बाद घर वालों ने उसे ऐसा करने की वजह पूछी तो उसने हकीकत बयां की जिसे सुन घर वालों के होश उड़ गए। इसके बाद किशोरी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Published on:
20 Oct 2019 07:46 pm
Also Read
View All