अलीगढ़

UP Board Result 2018 अलीगढ़ में ममता सिंह ने मारी बाजी, काजल दूसरे स्थान पर

छात्रा ममता सिंह का नाम जिले की टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर है। छात्रा काजल कुमारी दूसरे स्थान पर।
2 min read
Apr 29, 2018
UP Board Result 2018

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। इंटर में छात्रा ममता सिंह जिले में टॉपर रही हैं। इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा ममता सिंह का नाम जिले की टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर है। ममता को 500 में से 453 अंक मिले हैं। इसी कॉलेज की छात्रा काजल कुमारी दूसरे स्थान पर रही है। काजल को 446 अंक मिले हैं।


ये हैं टॉपर

इंटर में जिले के 42.17 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 89419 में से 37708 छात्रा छात्राएं पास हुए हैं। इनमें से डीएसएसएम इंटर कॉलेज कासिमपुर के छात्र दिव्यांशु तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें 445 अंक मिले हैं। सरस्वती विद्यामंदिर अतरौली के जितेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे। इन्हें 443 अंक मिले हैं। वीएसएस इंटर कॉलेज पिसावा के छात्र आशीष अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहे। इन्हें 441 अंक मिले हैं। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के हर्षव‌र्द्धन सिंह इसी कॉलेज के हिमांशु शर्मा व सरस्वती विद्या मंदिर ? अतरौली के लव कुमार वा‌र्ष्णेय छठवें स्थान पर हैं। तीनों को 440-440 अंक मिले हैं। सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड अलीगढ़ के धीरेश कुमार व सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली के विमल राघव सातवें स्थान पर रहे। इन्हें 439-439 अंक मिले हैं। डीएसएसएम इंटर कॉलेज कासिमपुर की छात्रा तमन्ना तिवारी आठवें स्थान पर हैं। इन्हें 438 अंक मिले हैं। इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सूतमिल के त्रिवेंद्र कुमार, एस विद्या मंदिर आगरा रोड के पंकज कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली की जाग्रति नवें स्थान पर हैं। इन्हें 437 -437 अंक मिले हैं। एनएस चौहान इंटर कॉलेज कॉलेज कासिमपुर की दीपशिखा, सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली के नगेंद्र सिंह, इसी कॉलेज की जूली सिंह और टीका राम ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की करीना दसवें स्थान पर हैं। इन्हें 435-435 अंक मिले हैं। हाईस्कूल में जिले के 53.22 फीसद परीक्षार्थी पास हए हैं। 98320 में 52327 पास हुए हैं।

Published on:
29 Apr 2018 05:40 pm