अलीगढ़

शादी में दावत को लेकर दो जीजा भिड़े, पिट गई रोकने पहुंची पुलिस

Highlights - अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद की घटना - मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद - स्थानीय विधायक की दखल के बाद सुलझा मामला
less than 1 minute read
Nov 25, 2020
wedding.jpg

अलीगढ़. एक शादी समारोह में दावत को लेकर दो जीजा के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी पीटा गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। फिलहाल एसएसपी के आदेश पर पुलिस से मारपीट करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल, गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद स्थित एक धर्मशाला में सोमवार रात एक शादी थी। सब लोग हंसी खुशी शादी समारोह का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच शादी की दावत को लेकर दो जीजा के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई और दो पक्ष आपस में भिड़ गए। शादी के दौरान मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि स्थानीय विधायक की दखल के बाद मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। स्थानीय विधायक के कहने पर पकड़े गए दोनों आरोपियों को भी छोड़ दिया गया है।

Published on:
25 Nov 2020 12:41 pm
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले