अलीगढ़

Honor Killing : आॅनर किलिंग की सूचना के कई दिनों बाद जागी पुलिस, कार्रवाई करने पहुंची तो गायब मिला युवती का शव

Honor Killing in Aligarh : माना जा रहा है कि पुलिस की लापरवाही के चलते युवती के परिजनों ने शव को उस स्थान से गायब कर दिया जहां उसे पहले दफनाया था।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 1:57 PM IST
UP Police
UP Police

अलीगढ़। जिले में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां 29 जून को थाना अतरौली के कनकपुर गांव में चौकीदार ने एक लड़की की हत्या कर शव को मक्के के खेत में दफनाने की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जब आलाधिकारियों से शिकायत की गई तो स्थानीय अतरौली थाने की पुलिस जेसीबी मशीन व फावड़ा लेकर खुदाई करने को पहुंची। मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक की टीम भी तथ्यों की पड़ताल के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस की लेट लतीफी के चलते हत्यारों को शव निकालने का मौका मिल गया। लिहाजा जब पुलिस खुदाई करने पहुंची तो युवती के शव के बजाय उसके बाल बरामद हुए।

ये था पूरा मामला
29 जून को 12वीं की छात्रा की हत्या करके उसका शव मक्का के खेत में दफना दिया गया था। ये घटना गॉव में चर्चा का विषय बन गई थी। लोगों का कहना है कि संभल जनपद के थाना धनारी के गांव दिनौरा निवासी युवती ननिहाल आई थी। बताया जा रहा है कि एक युवक से प्रेम संबंध के चलते युवती को अलीगढ़ के कनकपुर गांव में उसके ननिहाल भेजा गया था। लेकिन यहां यहां मामा विजेंद्र ने उसकी हत्या कर उसके शव को अपने ही खेत मे गाड़ दिया।

गांव के चौकीदार ने दी थी सूचना
गांव के चौकीदार ने पुलिस को कई बार लड़की के गायब होने और हत्या कर शव दफनाने की सूचना दी, लेकिन अतरौली थाने की पुलिस ने एक बार भी गांव जाना उचित नहीं समझा। वहीं हत्या के बाद से प्रीति के ननिहाल पक्ष के लोग घर से गायब हैं। पुलिस ने उच्चाधिकारियों ने जब सख्ती की तो बुधवार को अतरौली थाने की पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ गांव कनकपुर पहुंची।

खुदाई मे लड़की के बाल मिले
खेत की खुदाई कराई तो यहां शव तो नहीं मिला लेकिन दुर्गन्ध इतनी थी कि शव के होने का साफ पता चल रहा था। जेसीबी की खुदाई में शव तो नहीं मिला, लेकिन बाल मिले हैं, जिसे फोरेसिंक टीम ने एकत्र कर लिया है। माना जा रहा है कि शव को यहां से हटाया गया है। फिलहाल बालों और खोदी गई मिट्टी को फोरेंसिक टीम ने नमूने के रुप में ले लिया हैइस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि लड़की अपने मामा के घर आई थी और गांव के चौकीदार द्वारा बताया गया कि लड़की घर से गायब है। मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Updated on:
12 Jul 2018, 1:57 PM IST
Published on: