अलीगढ़

भाजपा नेता के इकलौते बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए कैसे और क्यों रची गई हत्या की कहानी

पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 10:31 AM IST
Feature image

अलीगढ़। भाजपा नेता भाजपा पंडित विजय शर्मा के इकलौते बेटे नमन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों मनीष पुत्र टीटू, लाल सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी उसरह और विक्रांत उर्फ विक्की पुत्र सुधीर निवासी इतवारपुर को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी सागर उर्फ सन्नी पुत्र आकाश फिलहाल फरार है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने नमन समेत चार लड़कों की हत्या की योजना बनाई थी। नमन को सबसे आखिरी में मारना था, लेकिन इत्तेफाकन वो नजर में सबसे पहले आ गया।

इसलिए रची हत्या की साजिश
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शेर सिंह के भतीजे की शादी में डीजे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों में से एक लड़के की कुछ युवकों ने पिटाई लगा दी थी। इससे खफा होकर आरोपियों ने चार लड़कों की हत्या की साजिश रची। हालांकि पुलिस का कहना है कि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हत्या का सीक्वेंस बनाया था
इसके लिए बाकायदा चारों लड़कों की हत्या करने के लिए एक के बाद एक का सीक्वेंस भी बनाया था। जिसमें सबसे आखिर में नमन को मारना था। इस बीच आरोपी युवक मैरिज लॉन से कस्बे के अंदर आने वाले मुख्य रास्ते पर घात लगाकर बैठ गए थे। तभी सबसे पहले नमन वहां से अकेले गुजरता दिखाई दिया। आरोपियों ने उसका पीछा किया और घर से कुछ कदम की दूरी पर उसे गोली मार दी। इसके बाद परिजन उसे जेवर के कैलाश हास्पिटल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नमन की मौत के बाद चाचा हरिमोहन शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Published on: