अलीगढ़

शबनम हत्याकांड: भांजा निकला मौसी का हत्यारा

उधार के लेन देन को लेकर दोनों की बीच विवाद बढ़ा। गुस्से में आकर भांजे रेहान ने मौसी शबनम को मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2017, 10:26 AM IST
shabnam murder mystery
shabnam murder mystery

अलीगढ़। जिले में शबनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। आपको बता दें कि शबनम की हत्या का आरोप पहले पति रज्जाक पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इस मामले में रज्जाक के खिलाफ थाना देहली गेट में हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन असल में रुपये के लेन देन को लेकर शबनम की हत्या भांजे रेहान ने की थी।

रेहान के मुताबिक रुपये के लेन देन को लेकर उसका मौसी शबनम से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मौसी ने थप्पड़ जड़ दिया जिससे रेहान को गुस्सा आ गया और उसने मौसी शबनम की हत्या कर दी।

इस बारे में एसएसपी राजेश पांडे ने बताया कि रेहान का शबनम के घर आना जाना था। वहीं किसी काम के लिए शबनम ने रेहान से कुछ रुपये उधार लिए थे। जब रेहान शबनम के घर आया तो शबनम ने अपनी टीवी ठीक कराने की बात कही। टीवी को अलमारी से उतारने के बाद जब शबनम ने दुकान पर ठीक कराने की बात कही, तो रेहान ने कह दिया कि तुम्हारा नौकर नहीं हूं। बस यहीं से बात आगे बढ़ गई और विवाद बढ़ते बढ़ते उधारी के पैसों पर आ गया। इसी दौरान गुस्से में शबनम ने रेहान को थप्पड़ मार दिया। ये थप्पड़ रेहान बर्दाश्त नहीं कर सका और गुस्से में आकर उसने शबनम का गला दबा दिया। लेकिन दो बार कोशिश करने के बाद भी शबनम की सांसें चलती रहीं।

शबनम कहीं शिकायत न कर दें, इस डर से रेहान ने छुरी से शबनम का गला रेत कर हत्या कर दी और शव को शबनम के बेड में ही बोरे में छिपा कर रख दिया। जब शबनम की खोजबीन हुई तो शव बेड के अंदर पड़ा देख लोग चौंक गये। पहले तो परिजनों ने पति रज्जाक पर शक किया, लेकिन घटना के वक्त रज्जाक फैक्ट्री में सीसीटीवी की निगरानी में काम कर रहा था। इसके बाद पुलिस को हत्या में प्रयुक्त छुरी बरामद हुई और जांच में रेहान के आरोपी होने का खुलासा हुआ। फिलहाल आरोपी रेहान ने भी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

Published on: