अलीगढ़

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 15 जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD का अलर्ट

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3 घंटे में यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

less than 1 minute read
Jul 06, 2023
Weather will change due to heavy rains in 15 districts of UP

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3 घंटे में यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज आंधी के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि यूपी के 15 जिलों में अगले 3 घंटे में अतिवृष्टि यानी भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

इन जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, फिरोजाबाद, आगरा, औरैया, इटावा, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, उन्नाव में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में तेज बारिश का जारी किया गया अलर्ट
इसके अलावा महोबा, औरैया, बांदा, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, गोंडा, जालौन, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बागपत, मुरादाबाद, शामली, गौतमबुद्घनगर, संभल, मथुरा, सहारनपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Published on:
06 Jul 2023 10:47 pm