अलीगढ़

‘मर क्यों नहीं जाता…’पत्नी की बातों से टूटे पति ने दी जान, फांसी लगाने का वीडियो बनाती रही विवाहिता

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पत्नी के टॉर्चर से परेशान एक युवक ने जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि उसकी सुसाइड का वीडियो बनाती रही।

2 min read
May 16, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर।

अलीगढ़ के कस्बा चंडौस के चामड़ मोहल्ला से दर्दनाक घटना सामने आई। यहां के अर्जुन ने अपनी पत्नी के लव अफेयर और उसके टॉर्चर से परेशान होकर फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से आधा घंटा पहले भी अर्जुन ने जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसकी पत्नी लाइव वीडियो बनाने लगी। इस वहज से वह रुक गया था।

13 साल पहले हुई थी शादी

अर्जुन मूल रूप से चंडौस का रहने वाला था। उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व इगलास के बेसवा कलीजरी निवासी सर्वेश के साथ हुआ था। दोनों के 9 साल का एक बेटा और 7 साल की एक बेटी है। अर्जुन नोएडा में मजदूरी करता था। वहीं अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि 4 अप्रैल को सर्वेश अपने प्रेमी अनिकेत के साथ भाग गई थी। नोएडा की थाना सेक्टर 126 पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे बरामद कर लिया था। हालांकि, बरामदगी के बाद भी सर्वेश का अनिकेत के साथ अफेयर चल रहा था। इसका अर्जुन लगातार विरोध करता थ। इसकी वजह से उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।

दो दिन पहले पापा से की थी बात

अर्जुन के पिता लालू राम ने पुलिस को बताया, "दो दिन पहले मेरी वीडियो कॉल पर बेटे से बात हुई थी। तब अर्जुन रो रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी घंटो प्रेमी से बात करती है। दोनों बार-बार उसे कहते हैं कि मर क्यों नहीं जाता। उन्होंने इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है कि अब जीने का मन नहीं कर रहा।

14 मई को पति-पत्नी में हुई थी बहस

बुधवार को भी अर्जुन और सर्वेश के बीच तीखी बहस हुई थी। आरोप है कि सर्वेश ने अर्जुन से कहा था कि वह कहीं जाकर मर जाए। इसके बाद अर्जुन कमरे में जाकर फांसी लगाने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी उसका वीडियो बनाने लगी। यह देखकर अर्जुन ने गुस्से में मोबाइल फोन छीन लिया और कहा कि अब वह ऐसा नहीं करेगा। इसके बाद सर्वेश बच्चों के पास चली गई, और अर्जुन ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली।

कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

करीब आधा घंटे बाद जब सर्वेश कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अर्जुन का शव पंखे से लटका हुआ मिला। लोगों ने दरवाजा तोड़ने की घटना का वीडियो भी बना लिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है।

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

अर्जुन के पिता लालू राम ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में अर्जुन की पत्नी सर्वेश और उसके प्रेमी अनिकेत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और सर्वेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Updated on:
16 May 2025 12:49 pm
Published on:
16 May 2025 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर