अलीगढ़

इस शहर के रेड लाइट एरिया में हो रहा था ये काम, सूचना पर पहुंच गई तीन महिला अधिकारी, जानिये इसके बाद क्या हुआ…

जिस रेड लाइट एरिया में अमूमन शरीफ लोग जाना पसंद नहीं करते हैं, वहीं तीन महिला अधिकारी अचानक पहुंची

2 min read
Jun 28, 2019
Red Light area

अलीगढ़। जिस रेड लाइट एरिया में अमूमन शरीफ लोग जाना पसंद नहीं करते हैं, वहीं तीन महिला अधिकारी अचानक पहुंची तो अफरा तफरी का माहौल हो गया। महिला अधिकारियों के साथ आए पुलिस के जवानों को देख भगदड़ मच गई। यहां देह व्यापारी में संलिप्त महिलाओं ने अपने घरों के दरवाजों को बंद कर लिया। बड़ी मुश्किल से ये लोग महिला अधिकारियों से बात करने के लिए राजी हुईं।

इसलिए रेड लाइट एरिया में पहुंची महिला अधिकारी
रेड लाइट एरिया में रह रहीं महिलाओं की दशा सुधारने के लिए प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन महिला अधिकारी, जिनमेें एसीएम द्वितीय अंजुम बी, स्मिता सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी नीतू पुलिस टीम के साथ रेड लाईट ऐरिया में पहुंची। इस टीम के रेड लाईट एरिये में पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई।


दरवाजे किए बंद
महिला अधिकारियों ने जैसे ही इस ऐरिया में प्रवेश किया, तो वहां रहने वाली देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं ने अपने घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। काफी समझा बुझाने के बाद तीनों महिला अधिकारी उनके मकानों के अन्दर पहुंची, जिसके बाद वे बात करने के लिए राजी हुईं। महिला अधिकारियों ने बताया कि वे उनके जीवन स्तर को अच्छा बनाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने आयीं हैं।

इस एरिया में 25 परिवार
रेड लाइट एरिया में लगभग 25 परिवार रहते हैं। इन परिवारों के सदस्यों की संख्या लगभग 125 है। सभी सदस्यों के बारे में विवरण एकत्रित किया गया। सेक्स वर्कस का कहना है कि उनका और बच्चों को सही तरीके से जीवन यापन नहीं हो पा रहा। वहां रहने वाले कुछ लोग उन्हें प्रताड़ित करते हैं। महिला अधिकारियों की टीम एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर रेड लाईट एरिये में रह रही महिलाओं के पुर्नवास और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जायेगा। जिससे उनका जीवन स्तर ऊचां उठ सके।

Updated on:
28 Jun 2019 07:20 pm
Published on:
28 Jun 2019 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर