अलीगढ़

Citizenship Amendment Act: अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कोठी घेरने का प्रयास, मुस्लिम महिलाएं उतरी सड़कों पर

मुस्लिम बहुल मोहल्लों में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जारी है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 7:33 PM IST
dsc_9107.jpg
,,,,,,

अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में महिलाएं और बच्चे आगे आ रहे हैं। महिलाओँ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मैरिस रोड स्थिति कोठी को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को खबर लगी तो कोठी से पहले ही भीड़ को रोक लिया। समझा-बुझाकर लौटाया।

जारी है विरोध
मुस्लिम बहुल मोहल्लों में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जारी है। बाजार बंद हैं। अब मुस्लिम महिलाएं आगे आ रही हैं। सैकड़ों महिलाओँ ने जुलूस निकालकर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारे लगा। कानून वापस लेने की मांग की। अधिकारियों को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर भीड़ लौटने लगी। अधिकारियों ने चैन की सांस ली। कुछ देर बाद खबर लगी कि महिलाएं दूसरे रास्ते से कल्याण सिंह की कोठी की ओर बढ़ रही हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाई और महिलाओं को रोक लिया। वरिष्ठ छायाकार मनोज अलीगढ़ी ने बताया कि अगर पुलिस तत्परता न दिखाती तो कल्याण सिंह की कोठी का घेराव हो गया होता।

महिलाएं भी शामिल
बुधवार को ईदगाह और रसलगंज क्षेत्र में महिलाएं और बच्चे सड़क पर निकल आए और विरोध जताया। खास बात यह है विरोध जताने आई महिलाएं में ऐसे भी शामिल थी, जिन्हें पता ही नहीं था, वह किस बात का विरोध कर रही हैं। बुधवार की सुबह ईदगाह क्षेत्र में महिलाएं और बच्चों के पहुंचने की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। आरएएफ समेत बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बेहद संयम तरीके से काम लिया ओर लोगों को आश्वासन देकर वापस कर दिया।

दुकानें करा दीं बंद
बुधवार को जमालपुर में सामान्य दिनों की दुकानें खुलीं। ईदगाह मस्जिद के पास लोग जुटने शुरू हुए। 11 बजे तक यहां हजारों लोग जुट चुक थे। जिन्हें संभालने में अधिकारियों को पसीना छूट गया। सात से आठ हजार की भीड़ पहुंच गई। रसलगंज में भी लोग सड़क पर उतरे। नारेबाजी की। सुबह दस बजे कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे थे। तभी प्रदर्शनकारी आ गए। उन्होंने दुकानें बंद करा दीं।

Published on: