CM Mohan Yadav Alirajpur Visit: मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा जल उपलब्धता के लिए 28 गांवों का सर्वे कराया जाएगा और उदयगढ़ क्षेत्र में 18 किमी नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
CM Mohan Yadav Alirajpur Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले के दौरे के वक्त जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और विकास को केंद्र में रखते हुए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने आजाद की जन्मस्थली भाभरा पहुंचकर उन्हें नमन किया और घोषणा की कि चंद्रशेखर आजाद नगर में उनके नाम से एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आलीराजपुर भील जनजाति की संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान की भूमि है। मुख्यमंत्री ने आलीराजपुर के उदयगढ़ में भगोरिया पर्व में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव स्थानीय आस्था स्थलों को नमन करते हुए कहा कि संस्कृति विभाग के सहयोग से आजाद से जुड़े स्थानों को दर्शनीय बनाया जाएगा।
सीएम डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनकी जन्म स्थली आजाद नगर पहुंचे। यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। आजाद कुटिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री उदयगढ़ में भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। कहा, यह पर उमंग और सामाजिक स्नेह का महोत्सव है। इसे प्रदेश का राजकीय पर्व बताया। उन्होंने कहा, सरकार द्वारा भगोरिया को राजकीय पर्व का दर्जा देना जनजातीय परंपराओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने घोषणा की कि नर्मदा जल उपलब्धता के लिए 28 गांवों का सर्वे कराया जाएगा और उदयगढ़ क्षेत्र में 18 किमी नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 1800 करोड़ की नर्मदा सिंचाई परियोजना प्रगति पर है, जिससे 170 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने आजाद पार्क निर्माण, रानी काजल माता लोक सहित कई मांगें रखीं, जिन पर सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जिले को 171 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगातें दीं।