प्रयागराज

रेलवे में बंपर भर्ती: 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर आवेदन शुरू, परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

Railway ALP Recruitment 2026:रेलवे भर्ती बोर्ड ने 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 15 मई से 14 जून तक होंगे। परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए सामान्य जागरूकता हटाई गई है। अब गणित, मानसिक क्षमता और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

2 min read
सांकेतिक फोटो

Railway Recruitment: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेगी। प्रयागराज सहित देश के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से यह भर्ती पूरी की जाएगी।बड़ी संख्या में पद निकलने से युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

गंगा में नाव पर इफ्तार मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से 8 आरोपियों को सशर्त जमानत, वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव

इस बार आरआरबी ने ALP भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) से सामान्य जागरूकता (General Awareness) विषय को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब परीक्षा में केवल गणित, मानसिक क्षमता और सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। रेलवे बोर्ड का कहना है कि तकनीकी पद होने के कारण अभ्यर्थियों की विज्ञान और तार्किक क्षमता को अधिक महत्व दिया जाएगा।

जानिए किस वर्ग में कितने पद

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 4,860 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 2,598 पद, एससी वर्ग के लिए 1,746 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,004 पद और एसटी वर्ग के लिए 919 पद आरक्षित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया देशभर के विभिन्न जोनों में कराई जाएगी।

तीन चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में CBT-1 परीक्षा आयोजित होगी, जो केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण की CBT-2 परीक्षा होगी। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञान और गणित के छात्रों को मिलेगा फायदा

विशेषज्ञों के अनुसार परीक्षा पैटर्न में बदलाव से उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा जिनकी पकड़ गणित और विज्ञान विषयों पर मजबूत है। रेलवे बोर्ड का मानना है कि ALP का पद पूरी तरह तकनीकी प्रकृति का होता है, इसलिए ट्रेन संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की समझ रखने वाले उम्मीदवारों का चयन अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

Also Read
View All