अलवर

नारायणपुर में 12वां सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 

नारायणपुर में श्रीरामनाथ अलग सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को कस्बे के खेल स्टेडियम में 12वां सर्व समाज शाही सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026

नारायणपुर में श्रीरामनाथ अलग सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को कस्बे के खेल स्टेडियम में 12वां सर्व समाज शाही सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में कई नवयुगल जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और निर्धन परिवारों पर विवाह के आर्थिक बोझ को कम करना रहा।

समिति के अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने बताया कि विवाह से पूर्व दूल्हों की सामूहिक निकासी निकाली गई। यह निकासी सियारामदास आश्रम से प्रारंभ हुई, जिसे मोहनदास महाराज एवं समिति अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकासी कस्बे के मुख्य बाजार से गुजरती हुई खेल स्टेडियम पहुंची, जहां विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए।


खेल स्टेडियम में विद्वान पंडितों की ओर से वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। आयोजन में समाज के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। आयोजन को लेकर नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों में खासा उत्साह और संतोष देखने को मिला।

Published on:
08 Feb 2026 03:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर