अलवर

हैवानियत! बालिका वधू से शादी के तीसरे ही दिन जेठ ने कर दिया बलात्कार

शहर के निकट एक गांव में बालिका वधू पर यौन अत्याचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Jan 18, 2019
rape

अलवर। शहर के निकट एक गांव में बालिका वधू पर यौन अत्याचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानूनी कायदों को दरकिनार कर पहले नाबलिग से विवाह किया। फिर शादी की तीसरे ही दिन पति और सास की मौजूदगी में जेठ ने बालिका वधू के साथ बलात्कार कर डाला। पीडि़ता ने घटना के एक माह बाद इसकी रिपोर्ट शहर के एनईबी थाने में दर्ज कराई है।

जिले के रामगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग का विवाह 17 दिसम्बर 2018 को शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ। शादी के तीसरे ही दिन 19 दिसम्बर को रात पति और सास की सहमति और मौजूदगी में जेठ पहले ही उसके कमरे घुस गया और लाइट बंद कर लेट गया।

रात करीब 11 बजे बालिका वधू अपने कमरे में गई तो उसे पति की जगह जेठ मिला। जब उसने विरोध किया तो जेठ ने जबरन बालिका वधू को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला।

पीडि़ता ने घटना के करीब एक माह बाद 17 जनवरी को एनईबी थाने में जेठ, पति व सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-डी और पोक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है। जिसकी जांच डीएसपी सिटी डॉ. प्रियंका रघुवंशी कर रही हैं।

प्रकरण दर्ज जांच शुरू
एनईबी थानाधिकारी प्रेम बहादुर सिंह ने बताया कि नाबालिग पीडि़ता ने शादी के तीसरे दिन पति व सास की सहमति से जेठ द्वारा बलात्कार करने की शिकायत 17 जनवरी को थाने में पेश की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
18 Jan 2019 08:01 pm