5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, चलते ट्रेलर के अगले टायर में लगी आग, यातायात हुआ प्रभावित

Alwar : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा बड़ा हादसा होते बच गया। चलते ट्रेलर के अगले टायर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर चालक ने भागकर जान बचाई।
less than 1 minute read
Google source verification
delhi mumbai expressway alwar moving trailer front tyre caught fire

Alwar : आग में झुलसा ट्रेलर। फोटो पत्रिका

Alwar : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रैणी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेनल नंबर 138 पर शनिवार तड़के चलते ट्रेलर के अगले टायर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर को रोककर समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर में धुआंधार लपटें उठने लग गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

रैणी पुलिस व एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर रैणी पुलिस व एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाला। उठती लपटों के बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन के कार्मिक धर्मेंद्र मीना,बली मीना व राधेश्याम गुर्जर ने थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया।

बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के शीतल निवासी चालक खुर्शीद खाली ट्रेलर लेकर अजमेर के किशनगढ़ पत्थर लोड़ करने जा रहा था। शनिवार तड़के करीब 3.45 बजे रैणी थाना क्षेत्र के चैनल नम्बर 138 पर अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण टायर गर्म होना, शाॅर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। घटना में चालक के सुरक्षित बचने से बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

जनता की मांग...

गौरतलब है कि विगत छह माह में एक्सप्रेस-वे पर वाहन आगजनी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। लेकिन घटनाओं की रोकथाम की माकूल इंतजाम नहीं है। हालात ये हैं कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड राजगढ़, बांदीकुई, दौसा आदि क्षेत्रों से बुलानी पड़ती है। लेट-लतीफी के फेर में तब तक वाहन आग की भेंट चढ़ जाता है। लोगों की मांग है कि एक्सप्रेस-वे पर एडवांस लाइफ सपाॅट एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड की महत्ती आवश्यकता है।