अलवर

नीमराणा में पथराव करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए श्रमिक, 2 आरोपी रिमांड पर, इतनों को भेजा जेल

अलवर जिले के नीमराणा में पुलिस पर पथराव के मामले में 18 श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Feb 08, 2019
18 Arrested In Stone Throwing In Alwar
नीमराणा में पथराव करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए श्रमिक, 2 आरोपी रिमांड पर, इतनों को भेजा जेल

अलवर जिले के नीमराणा थाना पुलिस ने 8 जनवरी को जापानी औद्योगिक क्षेत्र की डाइकिन कम्पनी में श्रमिकों की ओर से कम्पनी गेट पर जबरन यूनियन का झंडा लगाने के दौरान हुए लाठी चार्ज के दौरान पथराव व पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व बुधवार को 15 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कुल 18 लोगों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश, जहां से डाइकिन एयर कंडिशनिग कम्पनी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रुकमद्दीन व मनोज दत्ता को तो एक दिन के पीसी रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया, जबकि बाकी 16 जनों को जेल भेज दिया। उक्त मामले में 17 जनों के खिलाफ नामजद व 500-600 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने महेन्द्रसिह राजपूत निवासी बगडी थाना सैदड़ा जिला पाली, राजेश कुमार ब्राह्मण निवासी मुहामी थाना गैंगल जिला अजमेर, पवनकुमार निवासी महराणा थाना भिराय जिला हनुमानगढ़, रुकमुदीन मेव निवासी सैदमपुर थाना गोविन्दगढ़ जिला अलवर, राकेश कुमार ब्राह्मण निवासी बीझबायला थाना घमुडवाली जिला श्रीगंगानगर, भीमप्रकाश ब्राह्मण निवासी खोरडा थाना सालावास जिला झज्जर हरियाणा, लोकेश कुमार वैष्णव निवासी लोहरवाडा थाना नसीराबाद जिला अजमेर, बलवन्तसिह जाट निवासी बारीका बास थाना चिड़ावा जिला झुंझूनुं, सचिन कुमार मेघवाल निवासी पिंजोरी थाना छप्पर जिला यमुनानगर हरियाणा, संदीप कुमार बिश्नोई निवासी सदलपुर थाना आदमपुर जिला हिसार हरियाणा, जयपाल यादव यादव निवासी वार्ड नम्बर 15 बाढड़ी मोहल्ला बहरोड थाना बहरोड़, घनश्याम पलसानिया जाट निवासी जसवंतपुरा थाना शाहपुरा जिला जयपुर, अनिलदत निवासी ठलोह थाना घुमाखी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, हवासिंह शर्मा निवासी कारोडा थाना थाना बहरोड़, बलबीर सिंह प्रजापत निवासी पेहल थाना मुण्डावर, मोतीलाल निवासी नौलखा की ढाणी थाना थानागाजी जिला अलवर, दीपक कुमार शर्मा निवासी रामपुरा बांगर थाना जेंवर कोतवाली जिला गौतमबुद्धनगर यूपी, मनीष शुक्ला निवासी बस स्टैण्ड के पास मंडरायल थाना मंडरायल जिला करौली को गिरफ्तार किया है।

Published on:
08 Feb 2019 05:48 pm