अलवर

Alwar Suicide: ‘आखिरी बार चेहरा देख ले…’, 24 साल के युवक ने किया सुसाइड, मरने से पहले दोस्त को वीडियो कॉल पर बोली ये बात

Rajasthan Suicide Case: अलवर में 24 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने दोस्त को वीडियो कॉल करके बोला कि 'आखिरी बार चेहरा देख ले...'।

less than 1 minute read
Mar 12, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Youth Suicide In Alwar: अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र में बुधवार को 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक देवेन्द्र मेघवाल रामगढ़ का निवासी था और वहां मूर्ति बनाने का काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार देवेन्द्र 2-3 दिन पहले ही नयाबास में ईदगाह के समीप अपने जीजा के किराए के कमरे पर रहने के लिए आया था। बुधवार दोपहर उसने कमरे में गार्टर के हुक से मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

Murder: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की दर्दनाक हत्या, कोटा में सरियों-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वारकर तोड़ दी हड्डियां

जीजा रामगढ़ गया था, दोस्त कोचिंग में था

देवेन्द्र का जीजा अपने एक दोस्त के साथ नयाबास में किराए के कमरे में रहता है और दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। घटना के समय जीजा रामगढ़ गया हुआ था, जबकि उसका दोस्त कोचिंग चला गया था। इस दौरान देवेन्द्र कमरे में अकेला था और उसने फंदा लगा लिया।

परिजनों के अनुसार देवेन्द्र ने आत्महत्या करने से पहले दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त गणेश को वीडियो कॉल किया और कहा- मेरा आखिरी बार चेहरा देख ले। दोस्त ने यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देवेन्द्र फंदे से लटका मिला।

कई दिन से डिप्रेशन में था

परिजनों के अनुसार मृतक देवेन्द्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। वहीं मामले में प्रेम प्रंसग की बातें भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: बीकानेर में जांच करने गई महिला हवलदार पर कुत्ते से करवाया हमला, शरीर पर आए गहरे जख्म

Published on:
12 Mar 2026 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर