अलवर

NH-8 पर ट्रोले ने मारी जोरदार टक्कर, इतने युवकों की दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Dec 14, 2018
3 Dies In Road Accident On NH-8 Near Kotputli
NH-8 पर ट्रोले ने मारी जोरदार टक्कर, इतने युवकों की दर्दनाक मौत

जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर कस्बे में बानसूर कट पर बुधवार देर रात ट्रोले की चपेट में बैण्डवादन करने वाले तीन युवकों की मौत हो गई व बोलरो में सवार दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जयपुर रैफर कर दिया। हादसे के बादराजमार्ग पर देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह नेे बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे शादी में बैण्डवादन कर कुछ युवक बैण्ड वाली ट्रॉली लेकर बानसूर कट पर सडक़ पार कर रहे थे। इस दौरान जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रोले ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।

इसमें मामचंद बावरिया (20) निवासी ईसरीपुरा थाना शाहजहांपुर अलवर, श्रवणकुमार बंजारा (23) निवासी फौलादपुर, शाहजहांपुर व अनिल शर्मा (19) निवासी ग्राम महणपुर थाना बानसूर की मौत हो गई। इस दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही बोलरो भी ट्रोले से टकरा गई और इसमें सवार मनोज सैनी व कैलाश सैनी निवासी रामपुर चौहान थाना बानसूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर भाजपा नेता मुकेश गोयल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रोले को जप्त कर लिया। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने ट्रोले व बोलेरो को बीच सडक़ से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
आर्थिक स्थिति ठीक नहीं : मृतकों के परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने से युवक बैण्ड बजाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।

Published on:
14 Dec 2018 09:31 am