अलवर

सरिस्का में 3 और शावक का जन्म, अब बाघों की संख्या 43 हुई 

सरिस्का से अच्छी खबर है। वर्ष 2005 में बाघ विहीन हुए सरिस्का में आज बाघों की संख्या 43 पहुंच गई है।

less than 1 minute read
Jun 11, 2024

सरिस्का से अच्छी खबर है। वर्ष 2005 में बाघ विहीन हुए सरिस्का में आज बाघों की संख्या 43 पहुंच गई है। टाइग्रेस ST-17 ने तीन शावकों को को जन्म दिया है। तीनों शावक पानी में नहाते हुए दिखाई दिए हैं। इसकी सूचना वन मंत्री संजय शर्मा ने भी ख़ुशी प्रकट करते हुए दी है।

सरिस्का में पिछले चार महीने में ही तेरह शावक पैदा हुए हैं। सरिस्का में अब 43 टाइगर हो गए हैं। हाल ही में बाघिन एसटी-22 और एसटी-27 ने छह शावकों को जन्म दिया है। पिछले महीने टाइगर एसटी 12 का चौथा शावक भी देखा गया था। सरिस्का में अब कुल 11 मेल, 14 फीमेल और 18 शावक हैं।

45 पहुंच गई थी संख्या

ऐसा पहली बार नहीं है, जब बाघों की संख्या 43 पहुंची हो। इससे पहले 1987 में 43 और 1988 में सरिस्का में बाघों की संख्या 45 थी। हालांकि वन विभाग इन आंकड़ों को सही नहीं मानता है। उस समय के आंकड़े वास्तविक नहीं है। क्योंकि इसके बाद के सालों में एक्सपर्ट के अनुसंधान के आधार पर सर्वे किया गया तो इनकी संख्या 25 से 30 के बीच ही आई।

Updated on:
11 Jun 2024 11:48 am
Published on:
11 Jun 2024 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर