अलवर

अलवर कोर्ट परिसर में पांच लोगों ने वकील पर कर दिया हमला, मारपीट कर छीने इतने हजार रुपए

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Sep 08, 2018
5 Peoples attack on advocate in alwar court
अलवर कोर्ट परिसर में पांच लोगों ने वकील पर कर दिया हमला, मारपीट कर छीने इतने हजार रुपए

कोर्ट परिसर में पांच-छह लोगों ने एक वकील पर हमला कर दिया। वकील के शोर मचाने पर अन्य साथी वकीलों ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया, जबकि उनके अन्य हमलावर फरार हो गए। भीड़ हमलावरों की उनकी धुनाई बना दी। इसके बाद आरोपितों को कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल वकील और हमलावरों का मेडिकल कराया। पुलिस ने वकील की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि जोहड़ा मोहल्ला निवासी वकील रामलखन सिंह बैंसला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार को कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं पर फबत्तिया कस रहे थे। जिनका उन्होंने व मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे देख लेने की धमकी दी। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी सीट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव बैडम (नगर-भरतपुर) निवासी जोगेन्द्र पुत्र सरजीत गुर्जर, बहादुरपुर-थाना सदर निवासी राजपाल पुत्र हेतराम, रोणीजाथान थाना खेरली निवासी सोरन पुत्र दयाराम गुर्जर व दो अन्य लोग आए। उक्त लोगों ने बात करने के बहाने उन्हें केंटीन पर बुलाया। वह उन लोगों के साथ केंटीन के पास आ गए। वहां आते ही उक्त लोगों उनके ऊपर ताबड़तोड़ लात-घूंसों से हमला कर दिया। जिसमें एक के पास देसी कट्टा था। कट्टे की बट से उनके बायें कान पर मारी तथा उनकी जेब में रखे 10 हजार रुपए भी छीन लिए।

उनके शोर मचाने पर अन्य वकील अपनी सीट छोडकऱ दौड़े और अपने साथी वकील को बचाया तथा जोगेन्द्र, राजपाल व सोरन को पकड़ लिया। भीड़ ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घायल वकील और तीनों आरोपितों का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। उधर, कोतवाल जितेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि शराब के नशे में कुछ युवकों ने कोर्ट परिसर में आकर वकील रामलखन बैंसला पर हमला कर दिया था।

Published on:
08 Sept 2018 02:46 pm