अलवर

टॉफी चबाते ही बच्ची के मुंह में विस्फोट, जबड़ा फटा

रामगढ़ (अलवर). क्षेत्र के चौकी बास गांव में टॉफी चबाते ही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची अक्षु के मुंह में विस्फोट हो गया। हादसे में बच्ची का मुंह व जबड़ा फट गया, जिसे गंभीरावस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। […]

less than 1 minute read
Feb 04, 2026

रामगढ़ (अलवर). क्षेत्र के चौकी बास गांव में टॉफी चबाते ही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची अक्षु के मुंह में विस्फोट हो गया। हादसे में बच्ची का मुंह व जबड़ा फट गया, जिसे गंभीरावस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बच्ची के चेहरे, मुंह और जबड़े के हिस्से में गहरी और जटिल चोटें आई हैं। इस दौरान बच्ची की जटिल सर्जरी की गई, जिसके बाद वह खतरे से बाहर है। उसे अभी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। अक्षु अपनी बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुकान संचालक सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने बच्ची को बारूद-पटाखे वाली टॉफी दे दी। जैसे ही बच्ची ने टॉफी को चबाया, टॉफी में मौजूद बारूद के कारण मुंह के भीतर ही विस्फोट हो गया।

Published on:
04 Feb 2026 01:05 am
Also Read
View All

अगली खबर