2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Accident: जिस बस से स्कूल से लौटा, उसी ने कुचला, 3 साल के मासूम की मौत, पिता बार-बार हो रहे बेहोश

School Bus Accident: स्कूल बस से उतरते समय हादसे में 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Apr 02, 2026

Kotputli accident news, Behror school bus accident, Rajasthan child accident, Kotputli village tragedy, Jaipur rural accident news, Rajasthan school bus safety, child death school bus India, Kotputli breaking news, Behror local news update, Rajasthan road accident child, village accident Rajasthan, Jaipur district accident news, school bus negligence India, Rajasthan safety issue school bus, Kotputli Behror news update

मृतक लौकित। फाइल फोटो- पत्रिका

रायकरणपुरा। कोटपूतली बहरोड़ जिले के कायमपुराबास गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की जान चली गई। स्कूल बस से उतरते समय हुई एक चूक ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक लौकित (3) पुत्र बबलू कुमार स्थानीय श्री प्रताप विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ता था और रोजाना स्कूल बस से ही आवागमन करता था। गुरुवार को भी वह स्कूल से लौटकर बस से उतर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बस के टायर के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता बार-बार अपने बेटे को याद कर बेसुध हो रहा है। परिजन ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और माहौल गमगीन बना हुआ है।

पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बच्चों को बस से उतारते समय पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा के अभाव को इस घटना का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बसों में परिचालक की जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं होती और कई बार छोटे बच्चों को बिना सहारे के ही उतार दिया जाता है। इसके अलावा चालकों की लापरवाही भी ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह बनती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि स्कूल बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और बच्चों को चढ़ाने-उतारने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।