अलवर

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की अलवर जंक्शन पर हार्ट अटैक से मौत

अलवर रेलवे स्टेशन पर एक अमरनाथ यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय दत्तात्रेय थोरात के रूप में हुई है
less than 1 minute read
Jul 16, 2025
Feature image

अलवर रेलवे स्टेशन पर एक अमरनाथ यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय दत्तात्रेय थोरात के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे (नासिक), महाराष्ट्र के निवासी थे। वे अमरनाथ यात्रा पर गए 160 श्रद्धालुओं के दल के साथ लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का यह दल दो भागों में विभाजित होकर लौट रहा था। 40 यात्री हवाई मार्ग से रवाना हुए, जबकि 120 यात्री पूजा एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर जा रहे थे। सुबह लगभग 7 बजे जब ट्रेन अलवर जंक्शन पर रुकी, तभी दत्तात्रेय थोरात की तबीयत अचानक खराब हो गई। सहयात्रियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्लेटफॉर्म से उतारकर अलवर सामान्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रुप के पांच सदस्य उनके शव को अस्पताल की मोर्चरी तक लेकर गए। परिजनों के अलवर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। यात्रा के दौरान हुई इस दुःखद घटना से पूरे दल में शोक की लहर है।

Updated on:
16 Jul 2025 06:42 pm
Published on:
16 Jul 2025 06:42 pm