26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Crime: अवैध खनन पर एक्शन; पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध चेजा पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Google source verification
illegal mining

जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली

Alwar Crime News: अलवर जिले में अवैध खनन और इसके अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी सिलसिले में वैशाली नगर थाना पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चेजा पत्थरों का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से ही ट्रैक्टर चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मिली थी सूचना

दरअसल पुलिस की एक टीम जब थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर तैनात थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से चेजा पत्थर भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली इस रास्ते से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रैक्टर को रुकवाया। जब चालक से पत्थरों के खनन और परिवहन से जुड़े कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज या रवन्ना पेश नहीं कर सका। कागजात न होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

मामले की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी चालक रोहिताश (40) पुत्र बाबूलाल, निवासी भटेसरा (थाना उद्योग नगर, जिला अलवर) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ खनन अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है कि ये पत्थर किस पहाड़ी या खदान से अवैध रूप से तोड़े गए थे और इन्हें शहर में कहां सप्लाई किया जाना था।


इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी महेश चंद तिवाड़ी के साथ एएसआई मुंशीराम, एएसआई मुकेश कुमार और कांस्टेबल शेखर, सुनील, शशिकांत व शैलेंद्र शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अलवरजिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (आईपीएस) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी (उत्तर शहर) अंगद शर्मा के सुपरविजन में एक विशेष रणनीति तैयार की गई। इसी के तहत वैशाली नगर थानाधिकारी महेश चंद तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।