अलवर

विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, ध्वज और कलश शोभायात्रा से गूंजा कस्बा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में अलावड़ा मंडल क्षेत्र के नंगली, मानकी, गुर्जरपुर, मांदला खुर्द, मांदला कलां, चौमा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सकल हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026

ग्राम पंचायत अलावड़ा कस्बे में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय शिव मंदिर रामलीला मैदान से ध्वज और कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसने पूरे कस्बे को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में अलावड़ा मंडल क्षेत्र के नंगली, मानकी, गुर्जरपुर, मांदला खुर्द, मांदला कलां, चौमा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सकल हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा में 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए, जबकि युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर सहभागिता निभाई। ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष, डीजे की धुन और पुष्प वर्षा के बीच यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई अलावड़ा खेल मैदान पहुंची। यहां धर्मसभा का आयोजन हुआ, जिसमें बाहर से पधारे अतिथियों-आरएसएस के जिला प्रचारक रोहित, खंड विस्तारक नरेंद्र कुमार, वृंदावन के संत रामेश्वर त्यागी एवं साध्वी प्रिय किशोरी का कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें

महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम, त्रिपोलिया महादेव समिति की कलश व शोभायात्रा निकली


धर्मसभा को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक रोहित ने हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सनातन मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। साध्वी प्रिय किशोरी ने कहा कि सनातन धर्म जीवन जीने की पद्धति है और हिन्दू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। उन्होंने मातृशक्ति से बच्चों में संस्कार रोपित करने का आह्वान किया। सम्मेलन अध्यक्ष हुकम ने संगठन और एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र, धर्म और समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Published on:
08 Feb 2026 04:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर